रितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 13:00 IST2026-03-19T12:59:02+5:302026-03-19T13:00:25+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर नौ मार्च को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

BJP bypolls Ritesh Ravi Naik Daochier Imchen Jahar Chakraborti Veerabhadrayya Charantimath Srinivas T Dasakariyappa candidates 5 assembly seats in Goa, Karnataka, Nagaland and Tripura | रितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

सांकेतिक फोटो

Highlightsपोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को उम्मीदवार बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।गोवा जिले के पोंडा में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने वाले हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चरंतिमठ बागलकोट सीट से और श्रीनिवास टी दासकारियप्पा कर्नाटक की दावनगेरे दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

‘आप’ ने गोवा में पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को मैदान में उतारा

आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में नौ अप्रैल को पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गीतेश नाइक को उम्मीदवार बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। नाइक बुधवार को दक्षिण गोवा जिले के पोंडा में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।

Web Title: BJP bypolls Ritesh Ravi Naik Daochier Imchen Jahar Chakraborti Veerabhadrayya Charantimath Srinivas T Dasakariyappa candidates 5 assembly seats in Goa, Karnataka, Nagaland and Tripura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे