लाइव न्यूज़ :

आपदा काल में चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 25, 2021 15:21 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आपदा काल में चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र में निर्लज्जता का ऐसा भद्दा प्रदर्शन और कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा "कोरोना और फंगस संक्रमण के दौर में भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो इलाज ठीक से हो पा रहा है और न हीं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। फिर भी पूरे दुस्साहस के साथ, प्रधानमंत्री जी के साथ प्रदेश भाजपा नेतृत्व, चुनावों की रणनीति बनाने में सिर खपा रहा है। लोकतंत्र में निर्लज्जता का ऐसा भद्दा प्रदर्शन कहीं देखने को नहीं मिलेगा।"

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण और फंगस से मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बद से बदतर हैं ही, राजधानी तथा अन्य शहरों में भी आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और इंजेक्शन के अभाव में मरीज तड़प रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावे करते घूम रहे हैं, घर में लगी आग उन्हें दिखाई नहीं पड़ रही है।’’

अखिलेश ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान छोटे कारोबारियों और दुकानदारों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपदाकाल में गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी ठेली पटरी वाले सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री आश्वासन भर दे रहे है। जमीनी हकीकत यह है कि फाइलो में ही राहत बंट रही है। घरेलू अर्थव्यवस्था को पूरी तरह भाजपा की गलत नीतियों ने बिगाड़ दिया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘राजधानी लखनऊ में घर खर्च चलाने के लिए लोग गहने गिरवी रख रहे हैं। इलाज के महंगे खर्च ने भी लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा को बस स्वार्थी राजनीति और झूठे प्रचार से मतलब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू