लाइव न्यूज़ :

भाजपा बस बड़े लोगों के लिए काम करती है: तेजस्वी यादव

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:34 IST

Open in App

रताबरी/धोलाई (असम), 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़का झूठा पार्टी करार देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि एक बार इन विश्वासघातियों को सत्ता से उखाड़ फेंका जाए, तो बेरोजगारी की समस्या का अंत हो जाएगा।

असम की बराक घाटी में रताबरी और धोलाई में जनसभाओं में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई की स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का मतलब बड़का झूठा पार्टी है। आपको उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा मुद्दों की नहीं बल्कि मुर्दा की बात करती है। और मुख्य मुद्दे क्या हैं?... हमारा लोकतंत्र एवं संविधान दांव पर है। हमें उन्हें बचाने की जरूरत है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस ‘ बड़े लोगों’ के लिए काम करती है। उन्होंने दावा किया कि रेलवे जैसे हर बड़े संगठन में नौकरियां सृजित करने की विपुल संभावनाएं हैं, लेकिन उन्हें बेचा जा रहा है।

यादव ने कहा, ‘‘ नौकरी बहुत बड़ी समस्या है। बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ा शत्रु है। उसका उपचार कैसा किया जाएगा? जब हम कुर्सी से धोखेबाजों एवं विश्वासघातियों को हटा देंगे, तब उसका उपचार हो जाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, क्या ‘खेला होबे’ होगा या नहीं? यदि खेला होबे तब बेरोजगारी खत्म हेागी। पांच लाख नौकरियों की गारंटी होगी। लेकिन उसके लिए आप सभी को मतदान के समय एकजुट होना होगा।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘आप ऐसी महंगाई में अपना घर कैसे चलायेंगे? मैं राहुल गांधी और महाजोट के घटकों को हर घरेलू महिला को 2000 रूपये प्रतिमाह देने की गारंटी देने को लेकर धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

साल 2001 से असम में 15 सालों तक सत्तासीन रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का मुकाबला करने के लिए एआईयूडीएफ, बीपीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, आंचलिक गण मोर्चा, राजद, जिमोचयान (देवरी) पीपुल्स पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल