लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर ओडिशा में विपक्षी दल भाजपा ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष एस. एन. पात्रो द्वारा बुलायी गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया।

पात्रो द्वारा कथित तौर पर नेता प्रतिपक्ष पी के नाइक के स्थान पर विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी और विधायक जे.एन. मिश्रा को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के चलते भाजपा ने सर्वदलीय बैठक से दूरी बनायी। नाइक कोविड-19 से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

सदन में विपक्ष के उपनेता बी.सी. सेठी ने दावा किया कि भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के तौर पर आवश्यक सम्मान नहीं मिल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले यह बैठक बुलायी थी।

सेठी ने दावा किया कि पिछले सत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि अन्य विधायकों को भी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ''हालांकि, आज उन्होंने (विधानसभा अध्यक्ष ने) अनुमति प्रदान नहीं की, इसलिए मैं विरोधस्वरूप बैठक से बाहर आ गया।''

इस बीच, पात्रो ने संवाददाताओं से कहा, '' नेता प्रतिपक्ष के स्थान पर अन्य सदस्यों के शामिल होने से मुझे कोई आपत्ति नहीं थी। भाजपा को पहले नाइक के स्थान पर पार्टी के नए नेता का चयन करने दीजिए। नेता प्रतिपक्ष बीमार हैं, ऐसे में वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो