लाइव न्यूज़ :

भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:03 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जून भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक की।

पार्टी के एक नेता के अनुसार, बूथ स्तरीय बैठक 23 जून से छह जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों के लिये आयोजित की गई थी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सिंह ने बुधवार को उत्तर मंडल पांच की बूथ संख्या 292 के बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ को मजबूत करने की योजना समझाई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ‘बूथ जीता तो सब जीता’ की रणनीति बनाई है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर जीत की नींव रखें, पूरी मेहनत ईमानदारी के साथ लगकर चुनाव जीतना है, जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया।

उन्होंने कहा ,‘‘ कोरोना वायरस जैसी विपदा की घड़ी में भाजपा की केंद्र एवं राज्य की सरकारें देश को भ्रष्टाचार मुक्त व स्वस्थ भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य में योगी सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है और विकास भी अपनी गति से चल रहा है। पार्टी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों का भला किया है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में गरीबों व जरूरतमंदों को भाजपा सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण की योजना जारी की गई है। कार्यकर्ताओं का काम सरकार की सभी उपलब्धियों को अपने बूथ पर जनता तक पहुंचाना है।’’

प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को कहा था कि पार्टी द्वारा 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से प्रारम्भ होकर छह जुलाई तक चलने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान को बूथ स्तर पर संचालित करने तथा इसमें सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जन सामान्य को भी जोड़ा जायेगा । बैठक में 25 जून को आपातकाल घोषित होने के दिन पर पार्टी द्वारा जिला स्तर पर आपातकाल के काले दिन विषय को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

इस बीच बुधवार को प्रदेश भाजपा ने ट्वीट करके बताया,''उप्र भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और उप्र भाजपा के महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश मीडिया टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं के साथ आयोजित एक बैठक को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे