लाइव न्यूज़ :

असम में भाजपा के बूथ कमेटी अध्यक्ष की हत्या

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:10 IST

Open in App

तिनसुकिया, 13 मार्च असम के तिनसुकिया जिले में भाजपा के एक बूथ कमेटी अध्यक्ष की एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात जिले के बोरडुम्सा पुलिस थानाक्षेत्र के नम्बर एक डुमडुमा नागांव गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि मामूली सी बहस होने के बाद जय चंद्र गोगोई नाम के एक व्यक्ति ने भाजपा सदस्य डेबा गोगोई पर कई बार धारदार हथियार से वार किया। भाजपा सदस्य की चोट के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच, तिनसुकिया सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा कि हत्या की घटना का कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई।"

इस बीच, भाजपा के असम अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने इस घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र