लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के साथ असम विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 दिसंबर असम में सत्तारूढ भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित करके विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार समिति में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व सरमा और प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास शामिल हैं।

दास ने अलग अलग नोटिसों में कहा कि पार्टी ने दो महत्वपूर्ण समितियां --17 सदस्यीय प्रदेश कोर समिति और पांच सदस्यीय प्रदेश अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति भी बनायी हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2021 के मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा ने सहयोगियों के साथ मिलकर 100 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया था और किसी भी दल को इस वर्तमान विधानसभा में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था।

दास ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति के बाद बनायी गयी है।

इस समिति के अन्य सदस्य केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, लोकसभा सदस्य और भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया, असम के कैबिनेट मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, रंजीत दत्ता, परिमल सुक्लावैद्य तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता हैं।

विधानसभा में फिलहाल भाजपा 60 विधायकों के साथ सबसे बड़ा दल है। उसे 14 विधायकों वाली असम गण परिषद और 12 विधायकों वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट तथाएक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता