लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ‘जनस्वराज यात्रा’ शुरू की, 19 नवंबर तक करेगी एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 नवंबर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधान परिषद के हर दो साल में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा 19 नवंबर तक करेगी। वहीं चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में ‘जनस्वराज यात्रा’ शुरू की है। चुनाव 10 दिसंबर को होने हैं।

भाजपा ने 18 से 21 नवंबर के बीच चार दल की ‘जनस्वराज यात्रा’ निकालने की योजना बनायी है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हम चार दलों में जनस्वराज यात्रा शुरू कर रहे हैं, जिनका नेतृत्व हमारे वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा, जगदीश शेट्टार, के. एस. ईश्वरप्पा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील करेंगे। ये लोग राज्य का दौरा करेंगे, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे।’’

पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अंमित चरण में है और आज-कल में उसकी घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो जिलों को छोड़कर अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम आलाकमान को भेज दिए हैं, आज शाम या कल तक सूची को मंजूरी मिलने और उसकी घोषणा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां