बंगाल के लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा, असम चाहता है डबल इंजन की सरकार: मोदी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:03 IST2021-03-22T23:03:08+5:302021-03-22T23:03:08+5:30

BJP becomes first choice of people of Bengal, Assam wants double engine government: Modi | बंगाल के लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा, असम चाहता है डबल इंजन की सरकार: मोदी

बंगाल के लोगों की पहली पसंद बनी भाजपा, असम चाहता है डबल इंजन की सरकार: मोदी

नयी दिल्ली, 22 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ‘‘प्रताड़ना’’ से आजीज आ चुकी वहां की जनता की पहली पसंद के रूप में उभरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि असम की जनता केंद्र व राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार चाहती है।

मोदी ने दोनों राज्यों में रविवार को चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। उन्होंने ये रैलियां पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और असम के बोकाखाट में की थी। मोदी ने इन रैलियों के मुख्य अंशों का अलग-अलग वीडियो भी ट्वीटर पर साझा किया।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘बांकुड़ा की रैली को मैं कभी नहीं भूल पाउंगा। पश्चिम बंगाल का संदेश साफ है-भाजपा राज्य की पहली पसंद है। पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की प्रताड़ना से आजीज आ चुका है।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘असम राजग की डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य में चाहता है। लोगों को इसके फायदे दिख रहे हैं और इसलिए वह सुशासन के हमारे एजेंडे का समर्थन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP becomes first choice of people of Bengal, Assam wants double engine government: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे