लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में रैलियां निकालने की कोशिश करने वाले विरोधियों के साथ भाजपा करती है मारपीट: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:23 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 24 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा में यदि राजनीतिक विरोधी रैलियां निकालने का साहस करते हैं तो भाजपा उन्हें पीटती है और महिला सांसद को भी नहीं बख्शा जाता है।

वह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के समीप शुक्रवार को एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव पर कथित रूप से हमला करने का जिक्र कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकताओं पर हमले संबंधी पार्टी के दावे पर तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में शांति है और यह मरघट की शांति नहीं है। ’’

बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘इसके विपरीत उनके राज्य (त्रिपुरा) में हो रही चीजें देखिए। जो भी भाजपा के विरोध में रैलियां निकालने का साहस करता है, उसे लाठी-डंडों से पीटा जाता है। वे(भाजपा वाले) घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं का इलाज भी नहीं होने देते हैं। एक युवा पार्टी कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गयी और उसे (कोलकाता के) एसएसकेएम अस्पताल लाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित