लाइव न्यूज़ :

‘‘राफेल को लेकर राहुल एवं कांग्रेस परेशान हैं क्योंकि उन्हें कमीशन नहीं मिला’’

By भाषा | Updated: January 4, 2019 21:47 IST

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस पार्टी का ध्यान होता है कि रक्षा सौदे के जरिये राजनीतिक फंडिंग कैसे हो। कांग्रेस के शासन के दौरान ऐसा कोई रक्षा सौदा नहीं हुआ जहां सौदेबाजी नहीं हुई हो।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा के दौरान भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 6..7 महीने से कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, उसे किसानों, युवाओं, दलितों, बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है, उसे केवल राफेल की चिंता है।दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा से समझौता किया है और कांग्रेस पार्टी रक्षा डीलरों की लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस पर परिवार हित को सर्वोपरि मानने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के समय रक्षा सौदे को राजनीतिक फंडिंग का जरिया बनाया जाता था और राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है। राफेल मामले पर लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए ठाकुर ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में तय हो गया था कि राफेल पर प्रारंभ में ही चर्चा होगी लेकिन कांग्रेस पार्टी को तैयारी करने में 20 दिन लग गए ।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राफेल मामले में ऐसे नेता आरोप लगा रहे हैं जो खुद भ्रमित हैं और भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। इनके भीतर इतना भ्रम है कि पिछले दिनों सदन में 20 मिनट की चर्चा में 20 बार असत्य बोला और शाम को पत्रकार वार्ता में भी वही गलती दोहरायी ।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी का इतिहास घोटालों से जुड़ा रहा है जो आजादी के बाद जीप घोटाले से शुरू होता है ।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस पार्टी का ध्यान होता है कि रक्षा सौदे के जरिये राजनीतिक फंडिंग कैसे हो। कांग्रेस के शासन के दौरान ऐसा कोई रक्षा सौदा नहीं हुआ जहां सौदेबाजी नहीं हुई हो। उनके समय बिचौलिये सौदा तय करते थे।

उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर रक्षा सौदे तय होते हैं।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय घोटालों की एक लंबी लाइन है जिसमें बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड, पनडुब्बी घोटाला, 2जी और कोयला घोटाले हैं।

उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के नाम अगस्ता वेस्टलैंड में आ रहे हैं, वे यहां सवाल खड़े कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड ऐसा मामला है जहां सार्वजनिक सम्पत्ति को अपनी सम्पत्ति बनाया गया और कर भी नहीं अदा किया गया ।

उन्होंने सवाल किया कि साल 2012 में कांग्रेस ने राफेल सौदे पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया ? अगर 126 विमान खरीदना चाहते थे तब 10 वर्षो में एक भी विमान क्यों देश में नहीं आया ? वे कौन सी ताकतें थीं जो विमान नहीं खरीदने दे रही थीं और रोक रही थीं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में तीन आयामों पर विचार करते हुए इसे सही ठहराया है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सेना को सशक्त बनाने और देशहित को सर्वोपरि रखा है।

चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 6..7 महीने से कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, उसे किसानों, युवाओं, दलितों, बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है, उसे केवल राफेल की चिंता है। राफेल को लेकर ‘‘राहुल एवं कांग्रेस परेशान हैं क्योंकि उन्हें कमीशन नहीं मिला है।’’ उन्होंने गांधी परिवार एवं कांग्रेस पर निशाना साधने के लिये छह कंपनियों एवं कुछ विचौलियों का जिक्र किया ।

उन्होंने एक कारोबारी से संबंध को लेकर ‘आरवी’ संक्षेपन का इस्तेमाल किया जिसका आशय राबर्ट वाड्रा से माना जा रहा है। दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा से समझौता किया है और कांग्रेस पार्टी रक्षा डीलरों की लड़ाई लड़ रही है।

टॅग्स :राफेल सौदाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया