लाइव न्यूज़ :

धर्म के आधार पर अपराध के आंकड़े पेश करने पर भाजपा ने केरल के मुख्यमंत्री पर हमला बोला

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर केरल में भाजपा ने आरोपियों के धर्म के आधार पर राज्य में दर्ज नशीले पदार्थों के मामलों का डाटा पेश करने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की आलोचना की और पूछा कि किस एजेंसी ने आंकड़े संकलित किए हैं।

पार्टी के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने मार्क्सवादी नेता पर कथित तौर पर लोगों का ध्रुवीकरण करके राजनीतिक लाभ हासिल करने के तरीके तलाशने का आरोप लगाया।

उन्होंने एक प्रेस सम्मेलन में बताया, "एक मुख्यमंत्री धर्म के आधार पर अपराध का डेटा कैसे पेश कर सकता है? उन्होंने यह नहीं बताया कि किस एजेंसी ने आंकड़े संकलित किए हैं। यह अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का डेटा है या यह गृह विभाग का है।"

यह कहते हुए कि इस तरह के डेटा पेश करना राज्य के मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय है, उन्होंने पूछा कि क्या राज्य में धर्म के आधार पर अपराध के आंकड़े पेश करने की प्रथा है।

भाजपा प्रमुख ने कहा, "हम जानना चाहते हैं कि क्या राज्य सरकार आरोपियों के धर्म के आधार पर अपराधों का डेटा रखती है... क्या मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत आंकड़े प्रामाणिक हैं? उन्होंने लोगों के सामने ऐसा आंकड़ा क्यों रखा? उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था जो सांप्रदायिक रूप से लोगों का ध्रुवीकरण करेगा।”

पाला बिशप जोसेफ कल्लारंगट द्वारा विवादास्पद "मादक और लव जिहाद" टिप्पणी पर सवालों के जवाब देते हुए, विजयन ने बुधवार को कहा कि राज्य में 2020 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 4,941 मामले दर्ज किए गए थे और 5,422 आरोपियों में से 2,700 (49.80 प्रतिशत) हिंदू थे, जबकि 1,869 (34.47 प्रतिशत) मुसलमान थे और 853 (15.73 प्रतिशत) ईसाई थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर