लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने एक राष्ट्र एक कार्ड योजना पर केजरीवाल पर हमला किया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली प्रदेश भाजपा ने केंद्र की ‘ एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को लागू करने की अरविंद केजरीवाल नीत सरकार से रविवार को मांग की। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने उनकी सरकार की घर-घर राशन योजना को रोक दिया है।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा था कि उपराज्यपाल ने राशन योजना को खारिज कर दिया है, क्योंकि योजना के लिए केंद्र से मंजूरी नहीं ली गई थी तथा इस बाबत मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि दिल्ली सरकार के दावे ‘बेबुनियाद’ हैं कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को खारिज किया गया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने एक बयान में आरोप लगाया कि "हजारों श्रमिकों को राशन नहीं मिला है क्योंकि केजरीवाल ने केंद्र की 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' योजना पर कुछ नहीं किया था।”

गुप्ता ने कहा, “अगर वह वास्तव में गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू करना चाहिए। सरकारी स्कूलों में गरीबों के लिए आया राशन सड़ रहा है लेकिन उनकी (केजरीवाल) सरकार इसे बांटने में नाकाम रही है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत, केंद्र पहले से ही मई और जून में 72 लाख कार्ड धारकों के अलावा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है।

गुप्ता ने कहा, “अगर केजरीवाल इसके अलावा राशन बांटना चाहते हैं तो वह इसे अधिसूचित दर पर खरीद सकते हैं और न तो केंद्र और न ही किसी और को इस पर आपत्ति होगी। लेकिन केंद्र की नीतियों को अपना बताना निम्न स्तर की राजनीति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो