लाइव न्यूज़ :

वायरल टूलकिट पर घमासान, बीजेपी का आरोप- पीएम मोदी को बदनाम करने की हो रही है कोशिश, कांग्रेस ने बताया फर्जी

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2021 14:55 IST

कोरोना के कहर के बीच देश में राजनीति भी जारी है। भाजपा नेताओं ने एक कथित टूलकिट शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश में जुटी है। वहीं कांग्रेस ने 'टूलकिट' को फर्जी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘टूलकिट’ के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कही बातकांग्रेस का कहना है कि भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार सोशल मीडिया पर कर रही हैवहीं, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में बदनाम’ करने की कोशश में है

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर ‘फर्जी टूलकिट’ को प्रचारित करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ ‘जालसाजी’ की प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।’’

टूलकिट से जुड़ा क्या है पूरा मामला 

दरअसल भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘‘गिद्धों की राजनीति’’ उजागर हुई है। 

एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशश की है।

ये कथित टूलकिट सबसे पहले आरएसएस के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में छपा था। इसके बाद कई बीजेपी नेता इसे शेयर कर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। ये कथित टूल किट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल टूलकिट में क्या कहा गया है

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं इस टूलकिट पर दाए ओर सबसे ऊपर कांग्रेस का चिह्न बना है। इसमें कई बातें कही गई हैं। मसलन कोरोना के नए स्ट्रेन को 'इंडियन स्ट्रेन' या 'मोदी स्ट्रेन' कहकर बार-बार कहकर प्रचारित करने की बात कही गई है। 

साथ ही कथित तौर पर कार्यकर्ताओं से अंतिम संस्कार और मृत शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने जैसी बातें कही गई हैं ताकि केंद्र की सरकार की आलोचना हो सके। हालांकि बता दें कि वायरल टूलकिट वाकई किसने तैयार किया है, इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हो सका है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह