लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का AAP सरकार पर हमला, दिल्ली को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:44 IST

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में कारोबारी इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा शासन वाली एमसीडी उनकी दुकानों और फैक्टरियों को सील कर सकती है ।

Open in App
ठळक मुद्दे व्यापारियों के साथ यहां बैठक में रेल मंत्री गोयल ने भागीदारों से दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने का अनुरोध किया ताकि उनके हितों का खयाल रखा जा सके।पीयूष गोयल ने विभिन्न मुद्दों पर आप सुप्रीमो पर निशाना साधा और ‘मोदी फोबिया’ के कारण केंद्र की विभिन्न योजनाओं में अडंगा डालने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्र की विभिन्न योजनाओं में अड़ंगा डालने और ‘मोदी फोबिया’ होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना के लाभों से दिल्लीवालों को वंचित रखने का आरोप लगाया। व्यापारियों के साथ यहां बैठक में रेल मंत्री गोयल ने भागीदारों से दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने का अनुरोध किया ताकि उनके हितों का खयाल रखा जा सके।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वहां मौजूद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कारोबारियों को राष्ट्रीय राजधानी में सीलिंग अभियान से बचाने के लिए समाधान तलाशने का आश्वासन दिया। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘विशाल व्यापारी सम्मेलन’ को पीयूष गोयल ने संबोधित किया। उनके आने तक काफी लोग जा चुके थे । वह ढाई घंटे देर से पहुंचे ।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में कारोबारी इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा शासन वाली एमसीडी उनकी दुकानों और फैक्टरियों को सील कर सकती है । केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन का नाम भी सम्मेलन में आने वाले अतिथियों की सूची में था, लेकिन वह नहीं आयीं। पीयूष गोयल ने विभिन्न मुद्दों पर आप सुप्रीमो पर निशाना साधा और ‘मोदी फोबिया’ के कारण केंद्र की विभिन्न योजनाओं में अडंगा डालने का आरोप लगाया।

विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी पुरी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के काम, झुग्गियों के विकास और दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना में देरी कर रही है । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी प्रभावित लोगों की संपत्तियों को सील मुक्त कराने के लिए काम करेगी । 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए