लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया

By भाषा | Updated: January 29, 2019 23:09 IST

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांथी में टीएमसी के स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी अध्यक्ष की “विशाल” रैली से परेशान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसके कार्यकर्ताओं को “आतंकित’’ करना शुरू कर दिया है। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शाह की रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया। 

वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांथी में टीएमसी के स्थानीय पार्टी कार्यालय पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गुस्साए टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया और झड़प शुरू हो गई। 

दोनों पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में शाह की रैली के बाद हुई झड़प में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।

पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बेहद चिंतित ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामान्य लोगों को आतंकित करना शुरू कर दिया है। यह साफ है कि उन्होंने जनादेश खो दिया है।” 

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के इशारे पर राज्य में “तालिबानी ताकतें” काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में लोकतंत्र “बचाने” के लिए राज्य में एकजुट विपक्ष रैली आयोजित की थी और पूछा, “क्या उनके लिए यही लोकतंत्र है।” 

पात्रा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मैं उनकी रैली में शामिल हुई पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा पर उनका पक्ष क्या है।”

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया