लाइव न्यूज़ :

बदरूद्दीन अजमल पर भाजपा का हमला असम पर हमला है : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा सदस्य बदरूद्दीन अजमल और इनकी पार्टी एआईयूडीएफ के खिलाफ भाजपा का लगातार अप्रिय बातें कहना असम, इसके भाईचारे की संस्कृति और शांति पर हमला है।

गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) असम, इसकी संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और अस्मिता पर हमले कर रहे हैं।

कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी एआईयूडीएफ की भाजपा द्वारा निंदा किये जाने के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, ‘‘यह अजमल पर हमला नहीं है, बल्कि असम पर हमला है। यह यह असम के भाईचारे और शांति पर हमला है। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने राज्य और देश को नोटबंदी तथा जीएसटी के जरिए नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सिर्फ ‘हम दो, हमारे दो’ के बारे में सोचती है। इसने देश को बर्बाद कर दिया। असम में हमारा (चुनाव) घोषणापत्र उस नुकसान को ठीक करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। यह असम की बुनियाद मजबूत करने की कोशिश है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह (घोषणापत्र) अजमल के लिए नहीं है, बल्कि असम की संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और अस्मिता की रक्षा करने के लिए है। ’’

कांग्रेस असम में 2001 से 15 साल तक सत्ता में रही थी। उसने इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन बनाया है, जिसमें एआईयूडीएफ भी शामिल है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक, भगवा पार्टी के हर नेता पार्टी की चुनावी रैलियों में कांग्रेस के एआईयूडीएफ से गठजोड़ के मुद्दे को उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos