लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने अमेरिका में अपने सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा

By भाषा | Updated: September 10, 2020 14:35 IST

अमेरिका में तीन नवम्बर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रचार वीडियो में पिछले एक साल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो ऐतिहासिक रैलियों के दृश्य शामिल किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने अमेरिका में अपने सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के नाम का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है।उसने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध उस देश में द्विदलीय समर्थन पर आधारित है।

नई दिल्लीः भाजपा ने अमेरिका में अपने सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के नाम का उपयोग नहीं करने का निर्देश देते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंध उस देश में द्विदलीय समर्थन पर आधारित है। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएसए को यह निर्देश स्पष्ट रूप से किसी भी धारणाओं को दूर करने के इरादे से दिया है कि भारत की सत्तारूढ़ पार्टी अमेरिकी चुनाव में किसी भी उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से मुकाबला होना है। चौथाईवाला ने कहा, ‘‘ ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी)-यूएसए के सदस्य अमेरिकी चुनाव अभियान में निजी हैसियत से हिस्सा ले सकते हैं, किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का समर्थन कर सकते हैं लेकिन उन्हें प्रचार अभियान के दौरान भाजपा या ओएफबीजेपी के नाम का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया है।’’उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के ‘‘गहरे रणनीतिक संबंध’’ हैं, जो अमेरिका में द्विदलीय समर्थन पर आधारित हैं। चौथाईवाले ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारी साझेदारी और मजबूती से आगे बढ़ेगी।’’गौरतलब है कि अमेरिका में तीन नवम्बर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रचार वीडियो में पिछले एक साल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो ऐतिहासिक रैलियों के दृश्य शामिल किए गए हैं। चौथाईवाले ने 24 जुलाई को ही इस संबंध में निर्देशों को अमेरिकी इकाई को मेल कर दिया था।अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद के लिये कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हम स्वाभाविक रूप से खुश हैं कि किसी भारतवंशी को अमेरिका में दूसरे शीर्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ साथ ही, हमारा मानना है कि चुनाव पूरी तरह उस देश की घरेलू प्रक्रिया है और भाजपा की उस प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं है।’’

टॅग्स :अमेरिकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं