लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पूछा : क्या अन्य राज्यों के औद्योगिक श्रमिक बंगाल में बाहरी हैं

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:55 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को इस बात पर आश्चर्य प्रकट किया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लंबे समय से राज्य में रह रहे पड़ोसी राज्यों के औद्योगिक कर्मियों को कैसे ‘बाहरी’ बताती है।

घोष ने हुगली जिले में जूट मिल वाले क्षेत्र चंपादानी में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस राजनीति कारणों से ‘बाहरी’ का सिद्धांत लायी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भाजपा ने संगठन की दृष्टि से राज्य को पांच क्षेत्रों में बांटा था और हर क्षेत्र का प्रभार केंद्रीय नेताओं को दिया था। तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर ‘बाहरियों’ --राज्य के बाहर के नेताओं को चुनाव से संबंधित कार्यों में लगाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे लोगों को जमीनी हकीकत और बंगाल के मूल्यों का भान नहीं है।

राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में है।

घोष ने अपने शुक्रवार को अपने भाषण में सवाल किया कि क्या ‘‘बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के लोग , जो वर्षों से यहां रह रहे हैं, को तृणमूल बाहरी बताएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक कारणों से बाहरी का मुद्दा उठा रही है। काम के लिए राज्य से बाहर गये बंगाली युवकों के साथ यदि ऐसा ही सवाल उठता है तो फिर क्या होगा?’’

भाजपा नेता ने सिंगूर में ऑटोमोबाइल संयंत्र नहीं लगने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने उन पर राज्य में रोजगार का एक भी अवसर नहीं सृजित कर पाने का आरोप भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल