लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने आप से अपना बयान वापस लेेने को कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:18 IST

Open in App

देहरादून, 30 नवंबर उत्तराखंड भाजपा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) से अपने उस बयान को वापस लेने को कहा जिसमें वह हरिद्वार में गंगा को 'एस्केप चैनल' का दर्जा देने का आरोप त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार पर लगाकर भ्रम फैला रही है ।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘आप को वह आडियो रिकॉर्डिंग वापस लेनी चाहिए जिसके माध्यम से भाजपा सरकार पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा कि आप को इस मसले पर प्रदेश की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए ।

भसीन ने कहा कि कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम कर रही आम आदमी पार्टी द्वारा एक टेलीफोन नंबर से लोगों को फोन से रिकॉर्ड किया हुआ संदेश भेजा जा रहा है कि भाजपा सरकार ने हरिद्वार में गंगा नदी को एस्केप चैनल घोषित कर दिया था और आप के आंदोलन के दवाब में सरकार को अपना यह निर्णय वापस लेना पडा ।

आप के इस बयान को 'शरारतपूर्ण और राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश' बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि गंगा नदी को हरिद्वार में एस्केप चैनल घोषित करने का कार्य प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया था और इस बारे में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संतो के बीच जाकर सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती भी मानी थी ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने हाल ही में गंगा को पुन: नदी का दर्जा देने की घोषणा की है जिसके संबंध में जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी