लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने वी सतीश को संगठक एवं सौदान सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:58 IST

Open in App

(शीर्षक और खबर में बदलाव के साथ)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद ‘संगठक’ पर नियुक्त किया जबकि सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश इसी पद पर बने रहेंगे लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

भाजपा ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी।

प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे लेकिन अब वह मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे।

सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वह राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखते थे।

रायपुर से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड में पार्टी का कामकाज देख रहे सौदान सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे।

उल्लेखनीय है कि तीनों नेता सतीश, प्रकाश और सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्ण कालिक प्रचारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos