लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने संविदा कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाने से रोकने के लिये चुनाव आयोग से लगाई गुहार

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:52 IST

Open in App

कोलकाता,20 फरवरी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि संविदा कर्मचारियों और नागरिक स्वयंसेवकों को चुनाव ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए क्योंकि अगर कुछ भी गलत हुआ तो उन्हें जिम्मेदार ठहराना संभव नहीं होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में भाजपा ने तर्क दिया कि चूंकि संविदा कर्मचारी नियमित कर्मचारी नहीं होते हैं, तो ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर, कुछ नहीं किया जा सकेगा।

पार्टी के राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता और राज्य इकाई के नेता शिशिर बाजोरिया ने पत्र में लिखा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को संवेदनशीन जोन के स्थान पर शहरों और राजमार्गों पर तैनात करके राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय बलों का दुरुपयोग अवश्य रोकना चाहिये।

पत्र में कहा गया, ‘‘ हमारे संज्ञान में आया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण चुनाव अधिकारी के तौर पर जिला स्तर, ग्रुप डी स्टाफ आदि के तौर किया गया है।’’

पत्र में आगे कहा गया,‘‘यह बेहद अनियमित कदम है क्योंकि ये सरकार के नियमित कर्मचारी नहीं हैं और इसलिए किसी के प्रति जवाबदेह भी नहीं हैं। उनके खिलाफ शिकायत की किसी भी घटना पर कुछ नहीं किया जा सकेगा।’’

इसमें कहा गया कि किसी भी संविदा कर्मचारी को चुनाव से जुड़ी किसी भी ड्यूटी में नहीं लगाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग