लाइव न्यूज़ :

असम में विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने घोषित किए तीन उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने उन विधायकों को ही अपना उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने पिछला चुनाव जीतने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य की भवानीपुर सीट से फणिधर तालुकदार, मारियानी से रूपज्योति कुर्मी और थोवरा से सुशांत बोरगोहेन भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

कुर्मी और बोरगोहेन ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जबकि तालुकदार ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के टिकट पर जीत दर्ज की थी। तीनों नेताओं ने भाजपा का दामन थामने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विपक्षी दलों के विधायकों को भाजपा में शामिल कराकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं। इसी प्रयास के तहत तीनों विपक्षी विधायकों को उन्होंने पार्टी में शामिल कराया।

इन तीनों सीटों के अलावा राज्य के बीटीआर क्षेत्र के गोसाईगांव और तमुलपुर सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। गोसाईगांव से मौजूदा विधायक मजेंद्र नारजारी और तमुलपुर से लेहो राम बोरो की कोविड-19 से मौत होने के कारण इन सीटों पर उप चुनाव कराया जा रहा है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 60 विधायक हैं। भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के क्रमश: नौ और पांच विधायक हैं। कांग्रेस के 27 विधायक , एआईयूडीएफ के 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है जबकि एक निर्दलीय विधायक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग