विनोद तावड़े, मंत्री रामदास अठावले, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले को टिकट?, महाराष्ट्र में 7 सीट पर राज्यसभा चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2026 13:05 IST2026-03-04T12:57:56+5:302026-03-04T13:05:05+5:30

बुधवार को भाजपा ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पार्टी नेताओं विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले सहित चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

BJP announces Ramdas Athawale Vinod Tawde, Maya Chintaman Ivnate and Ramrao Wadkute candidates Rajya Sabha election in Maharashtra | विनोद तावड़े, मंत्री रामदास अठावले, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले को टिकट?, महाराष्ट्र में 7 सीट पर राज्यसभा चुनाव

file photo

Highlightsमहासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है।करनाल के अपने पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है।

मुंबईः महाराष्ट्र में 7 सीट पर राज्यसभा चुनाव होने वाला है। भाजपा ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पार्टी नेताओं विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले के नामों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की गई थी, जिससे 5 मार्च की नामांकन समय सीमा से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। यह घोषणा उच्च सदन की सात सीटों के लिए चल रहे मुकाबले में शुरुआती और आक्रामक रणनीति का संकेत है।

महायुति गठबंधन, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। महायुति के पास महाराष्ट्र विधानसभा के 286 सदस्यों में से 232 सीटें हैं। मंगलवार को भाजपा ने घोषणा की कि उसके राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे।

तावड़े, जो वर्तमान में बिहार के भाजपा प्रभारी हैं। महाराष्ट्र की सात सीटों में से एक पर चुनाव लड़ेंगे, जिनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है। भाजपा ने 3 मार्च को विभिन्न राज्यों में राज्यसभा चुनावों के लिए कुल नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बिहार से पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है।

असम में तेरश गोवाला और जोगेन मोहन को नामांकित किया गया है, जबकि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा के उम्मीदवार संजय भाटिया हैं। ओडिशा में पार्टी ने राज्य इकाई के प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को नामांकित किया है। भाजपा ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए करनाल के अपने पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है।

भाटिया (58) केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके जैसे "आम कार्यकर्ता" को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 2019 में करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दौरान भी यही भावना व्यक्त की थी।

Web Title: BJP announces Ramdas Athawale Vinod Tawde, Maya Chintaman Ivnate and Ramrao Wadkute candidates Rajya Sabha election in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे