लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारियों, सह-प्रभारियों की घोषणा की, तोमर को असम का जिम्मा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने असम के अलावा तमिलनाडु और केरल तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए भी चुनावी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को हरी झंडी दी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वी के सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी केरल के प्रभारी होंगे जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण उनके साथ यहां के सह-प्रभारी होंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुडुचेरी का चुनाव प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर सह-प्रभारी होंगे।

इन चारों राज्यों में पश्चिम बंगाल के साथ ही अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा की ओर से हर राज्य में एक प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने की परंपरा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया