लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों (एमएलसी) के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश के नौ और महाराष्ट्र के चार प्रत्याशी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खंड स्नातक से केदारनाथ सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से मानवेंद्र प्रताप सिंह को और मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से यज्ञदत्त शर्मा, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड से दिनेश चंद्र वशिष्ठ, मेरठ खंड से श्रीचंद्र शर्मा और बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक

निर्वाचन क्षेत्र से हरि सिंह ढिल्लों को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

महाराष्ट्र के स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिन प्रत्यशियों के नाम का एलान किया गया है उनमें शिरीष बोरालकर, संग्राम देशमुख, संदीप जोशी और नितीन रामदास धांडे को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों और महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव एक दिसंबर को होंगे। दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर है जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।

वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन