लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 फरवरी भाजपा ने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की मंगलवार को घोषणा की। इन सीटों के लिए एक मार्च को चुनाव होगा।

राज्य भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश अनावडिया और एक कूरियर कंपनी के संस्थापक-अध्यक्ष राम मुकारिया उपचुनाव लड़ेंगे।

बनासकांठा जिले से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनावडिया 2014-17 के बीच गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के निदेशक रह चुके हैं।

मुकारिया ने कहा कि वह चार दशक से अधिक समय तक पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 45 वर्षों से पार्टी का कार्यकर्ता हूं और मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।’’

कांग्रेस नेता अहमद पटेल और भाजपा नेता अभय भारद्वाज के निधन के कारण गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

पटेल और भारद्वाज का राज्यसभा कार्यकाल क्रमश: अगस्त 2023 और जून 2026 में समाप्त होना था।

कोविड-19 से संबंधित दिक्कतों के कारण पटेल और भारद्वाज का निधन पिछले साल क्रमश: 25 नवम्बर और एक दिसम्बर को हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इन दोनों सीटों के लिए एक मार्च को अलग-अलग चुनाव होंगे और मतों की गिनती उसी दिन शाम को होगी।

गुजरात विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के क्रमश: 111 और 65 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग