राज्यसभा चुनावः संसद में दिखेंगे नितिन नबीन, बीजेपी ने 9 प्रत्याशियों की घोषणा की, देखिए
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2026 19:21 IST2026-03-03T16:01:48+5:302026-03-03T19:21:37+5:30
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

file photo
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार (3 मार्च, 2026) को बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मनोनीत किया। नबीन के नामांकन की घोषणा आठ अन्य नामों के साथ की गई। चुनाव आयोग 16 मार्च को 10 राज्यों में फैली 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराएगा। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
Rajya Sabha elections 2026-
नितिन नबीन
शिवेश कुमार
असमः
तेरश गोवाला
जोगेन मोहन
छत्तीसगढ़ः
लक्ष्मी वर्मा
हरियाणाः
संजय भाटिया
ओडिशाः
मनमोहन सामल
सुजीत कुमार
राहुल सिन्हा।
वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल से आगामी राज्यसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति पार्टी की मान्यता का प्रमाण है। भाजपा हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्व देती है, राज्यसभा चुनाव में मेरी उम्मीदवारी इसका प्रमाण है।
STORY | BJP always acknowledges dedicated workers, my candidature for RS polls proof of it: Rahul Sinha
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2026
Senior BJP leader Rahul Sinha on Tuesday said his candidature for the upcoming Rajya Sabha elections from West Bengal was testament to the party’s recognition of dedicated… pic.twitter.com/GxZcZHph1u
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को घोषित सूची में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।