लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में शिवराज सज्जनर और रमेश भूषणूर को टिकट देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हंगल विधानसभा सीट से शिवराज सज्जनर और सिंदगी विधानसभा क्षेत्र से रमेश भूषणूर को उपचुनाव में उतारने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि सज्जनर और भूषणूर को उपचुनाव में उतारा जाएगा।

सज्जनर को चुनावी मैदान में उतारना कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है क्योंकि ऐसी चर्चा थी कि पार्टी हंगल के पूर्व दिवंगत विधायक सी एम उदासी की पुत्रवधू रेवती उदासी को टिकट देगी।

इस साल जून में सी एम उदासी के निधन के बाद हंगल विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराये जाने की आवश्यकता हुई है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सज्जनर, हावेरी से भाजपा के पूर्व विधायक हैं और लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के करीबी सहयोगी हैं। वहीं रमेश भूषणूर को टिकट मिलना एक तरह से तय था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया