लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने प्रदेश संगठन में 22 प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों के नामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 18, 2021 00:51 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने संगठन को विस्तार देते हुए 22 प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों के नामों की घोषणा की।

भाजपा मुख्यालय से शनिवार देर रात जारी बयान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कानून एवं विधि प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, पंचायत प्रकोष्ठ, मछुआरा प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी प्रकोष्ठ, श्रम प्रकोष्ठ तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ सहित 22 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक तथा सहसंयोजक़ों के नामों की घोषणा की है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है जिसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्‍यक्ष समेत कुल 24 पदाधिकारी के नाम शामिल हैं। सुमन लता जायसवाल को शोध विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos