लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में राहत पहुंचाते नजर नहीं आ रहे भाजपा और संघ के कार्यकर्ता : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:23 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में लोगों को राहत पहुंचाने के काम में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नदारद होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को राहत पहुंचा रही है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा ''कोरोना काल में भी भाजपा भ्रम क्यों फैलाना चाहती है? पूरे प्रदेश में भाजपा और संघ के कार्यकर्ता नदारद हैं, कहीं कोई राहत कार्य करते नहीं दिखते। मगर समाजवादी पार्टी संगठन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में मानवीय कार्य करने में सक्रिय है।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के कार्य में जुट गये हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि पीड़ितों की सूचना स्थानीय प्रशासन तक पहुंचायें और कहीं-कहीं पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी रसोई के माध्यम से कोविड संक्रमित मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने मुसीबत के वक्त हमेशा इंसानियत का साथ दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू