लाइव न्यूज़ :

भाजपा और संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:24 IST

Open in App

लखनऊ, 10 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का कोई योगदान नहीं था, इसलिए वे शहीदों की विरासत के प्रति न्याय नहीं कर सकते।

अखिलेश ने लखनऊ के गोसाईगंज में स्थापित झंडा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, "स्वतंत्रता आंदोलन के जो मूल्य और आदर्श थे, वर्तमान भाजपा सरकार ने उनको भुला दिया है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा-आरएसएस की भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई सहभागिता या भूमिका नहीं थी, इसलिए वे शहीदों की विरासत के प्रति न्याय नहीं कर सकते।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जब गांधी जी सहित कांग्रेस के बड़े नेता गिरफ्तार हो गए थे तब समाजवादी नेताओं डाक्टर राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा अरूणा आसफ अली ने ही आंदोलन की कमान सम्भाली थी।

उन्होंने शहीदों की स्मृति को संजोए रखने पर बल देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी वे हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं। समाज अपने पूर्वजों के त्याग, समर्पण की भावना के प्रति नतमस्तक है। उनकी तपस्या से ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर