लाइव न्यूज़ :

संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं भाजपा और आरएसएस: राहुल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश के संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह भी कहा कि विपक्ष को संसद के भीतर दलितों, किसानों और नौजवानों की आवाज नहीं उठाने दी जा रही है। यह कार्यक्रम दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या के मामले की पीड़ित बच्ची के लिए न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित हुआ था।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आजादी से पहले हमारे दलित भाई-बहनों को अंधेरे में रखा जाता था, उन्हें उनका हक नहीं मिलता था। संविधान आने के बाद उनको उनका अधिकार मिला। कांग्रेस और बाबासाहेब ने मिलकर दलित भाई-बहनों को उनका अधिकार दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी, भाजपा, आरएसएस और उनके चार-पांच उद्योगपति मित्र मिलकर संविधान पर हमला कर रहे हैं। जहां भी देखिए, वहां संविधान पर हमला हो रहा है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ संसद में हम किसानों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के मुद्दे उठाएं तो हमें बात नहीं करने दी जाती। देश के इतिहास में पहली बार संसद के भीतर सांसदों को पीटा गया, धक्का-मुक्की की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान जब अपने अधिकार मांगते हैं तो नरेंद्र मोदी जी उन्हें देशद्रोही और खालिस्तानी बोलते हैं।’’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘छोटे एवं मझोले कारोबारों को नष्ट कर दिया गया। हमने कहा कि जनता को सीधे पैसा दीजिए। लेकिन मोदी जी ने सिर्फ अपने कुछ उद्योगपतियों को पैसे दिए, बाकी लोगों को कुछ नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता को सब कुछ समझ में आ रहा है। दलितों, गरीबों, किसानों और मजदूरों में एक आवाज सुनाई दे रही हैं। एक दिन यह आवाज तूफान बन जाएगी और यही तूफान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद से हटाएगा।’’

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘महात्मा गांधी और बाबासाहेब ने सिर्फ एक बात सिखाई है कि डरना नहीं है। जिस दिन हिंदुस्तान इनसे डरना बंद कर देगा, उस दिन ये भाग जाएंगे।’’

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा, ‘‘दलितों के साथ अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी और कांग्रेस लड़ रहे हैं। दिल्ली की बच्ची को न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। दलित समाज भाजपा की हकीकत समझ चुका है और इनको सबक सिखाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं