लाइव न्यूज़ :

जेजेपी से गठबंधन के बाद खट्टर आज चुने जाएंगे बीजेपी विधायक दल के नेता, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:08 IST

भाजपा नेताओं को भरोसा है कि इंडियन नेशनल दल (इनेलो) के एकमात्र विधायक अभय चौटाला भी सरकार का समर्थन करेंगे। जजपा के साथ आने से यह भी सुनिश्चित होगा कि भाजपा को सरकार के बनाए रखने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। वहीं, कांग्रेस ने गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जजपा हमेशा भाजपा की ‘बी टीम’ ही रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। वहीं, कांग्रेस ने गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जजपा हमेशा भाजपा की ‘बी टीम’ ही रहेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जजपा से होगा।

सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आज चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। खट्टर उसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करेंगे। चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा।’’ उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की ‘‘भावना’’ के अनुरूप है।

संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था। भाजपा का चौटाला को अपने पाले में लाने का निर्णय जाटों को तुष्ट करने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है जिससे कि उसकी सरकार सुचारू तरीके से चल सके। राज्य में प्रभावी जाट समुदाय के बारे में माना जाता है कि उन्होंने हाल के चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट किया।

खट्टर ने कहा कि दोनों पार्टियां पहले भी एक साथ काम कर चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह को जानकारी मिली थी कि हरियाणा में भाजपा बहुमत से दूर रह सकती है और इसके मद्देनजर उन्होंने नतीजे आने से पहले ही चौटाला से बात की थी। बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को 40 सीटें मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे। भाजपा का सीटों का आंकड़ा बहुमत से छह कम रह गया था।

हालांकि, सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है। भाजपा नेताओं को भरोसा है कि इंडियन नेशनल दल (इनेलो) के एकमात्र विधायक अभय चौटाला भी सरकार का समर्थन करेंगे। जजपा के साथ आने से यह भी सुनिश्चित होगा कि भाजपा को सरकार के बनाए रखने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन से बताया कि शनिवार को होने वाली पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे। इस बीच कांग्रेस ने जजपा के भाजपा से गठबंधन की आलोचना की है।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ आख़िर ‘ढोल की पोल’ खुल ही गई। जजपा-लोकदल भाजपा की ‘बी’ टीम थे, है और सदैव रहेंगे। जब भाजपा को समाज का बंटवारा कर सत्ता हासिल करनी हो तो कभी राजकुमार सैनी और कभी जजपा-लोकदल कठपुतली बन साथ खड़े हो जाएंगे। जनता अब तो असलियत जान गई है व पहचान गई है।’’

एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सच्चाई ये है की खट्टर सरकार को जनता ने जनमत से दरकिनार किया। सच्चाई ये भी है की जजपा-भाजपा के खिलाफ लोगों से जनमत मांग 10 विधायक जीत कर आई। सच्चाई ये भी है की जजपा ने वायदा किया की कभी भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे। सच्चाई ये भी है की सत्ता की ड्योढ़ी कसमों-वादों से बड़ी हो गई।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019जननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है