विलय या गठबंधन? लोकसभा चुनाव-2024 के लिए साथ आएंगे भाजपा और जेडीएस! कर्नाटक में अटकलें तेज

By अनुभा जैन | Updated: July 16, 2023 13:57 IST2023-07-16T13:57:29+5:302023-07-16T13:57:29+5:30

एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के लिए कोई निमंत्रण मिलने से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें एनडीए से भी कोई निमंत्रण बैठक के लिए नहीं मिला है। हालांकि अटकलों का बाजार गर्म है।

BJP and JDS may come together for Lok sabha Election-2024, Speculation intensifies in Karnataka | विलय या गठबंधन? लोकसभा चुनाव-2024 के लिए साथ आएंगे भाजपा और जेडीएस! कर्नाटक में अटकलें तेज

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए साथ आएंगे भाजपा और जेडीएस! (फाइल फोटो)

बेंगलुरु: राजनीतिक क्षेत्र अफवाहों से गर्म हो गया है कि भाजपा और जद (एस) आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कर्नाटक में हाथ मिलाएंगे। पिछले हफ्ते विधानसभा में कुमारस्वामी के बयान ने राजनीतिक हलके में दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर उत्सुकता पैदा कर दी थी। 

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, 'कांग्रेस के साथ हमारे संबंधों के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में हमें सीटें गंवानी पड़ीं। अभी तो बहुत समय बाकी है। हमें राजनीतिक अस्तित्व भी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'अगर हम गठबंधन करेंगे तो खुले तौर पर होगा।'

कुमारस्वामी ने 18 जुलाई को बीजेपी द्वारा बुलाई गई एनडीए बैठक के लिए कोई निमंत्रण मिलने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने कहा, 'अगर मुझे अंतिम समय में भी आमंत्रित किया जाएगा तो मैं वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा से इस पर चर्चा करूंगा और फिर फैसला करूंगा।' 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास आगामी सप्ताह बेंगलुरु में होने वाली सभी विपक्षी दलों की बैठक का निमंत्रण नहीं है।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक ऐसी भी संभावना है कि बीजेपी कुमारस्वामी को केंद्रीय मंत्री बनने और उनके भाई एचडी रेवन्ना को लोकसभा टिकट देने का प्रस्ताव दे। बीजेपी विलय की योजना बना रही है लेकिन जेडीएस गठबंधन चाहती है। जद (एस) के साथ गठबंधन अगले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत बनाएगा और अंततः भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा। सूत्रों ने यह भी कहा कि जद (एस) तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के तीन उम्मीदवार उतरेंगे।

Web Title: BJP and JDS may come together for Lok sabha Election-2024, Speculation intensifies in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे