लाइव न्यूज़ :

भाजपा और निर्दलीयों को मिले मत दिखाते हैं लोगों ने गुपकर को खारिज किया : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:32 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर डीडीसी चुनावों में लोगों के अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने के खिलाफ वोट देने की पीएजीडी की दलील को चुनौती देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भाजपा और निर्दलीयों को 52 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले हैं जो दिखाता है कि गुपकर गठबंधन को खारिज कर दिया गया है।

भाजपा के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने और उसके मत प्रतिशत के गुपकर गठबंधन से ज्यादा होने का जिक्र करते हुए ठाकुर ने दावा किया कि जो लोग अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने से खुश थे उन्होंने भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों को मत दिया।

उन्होंने कहा, “अगर आप भाजपा और निर्दलीयों को मिले मत प्रतिशत को एक साथ देखें तो यह 52 प्रतिशत से ज्यादा मत हैं। यह दिखाता है कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने गुपकर गैंग को खारिज कर दिया है।”

जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिये सक्रिय रूप से प्रचार करने वाले भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने “आतंकवाद और अलगाववाद” के खिलाफ आवाज उठाई और लोकतंत्र व राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, “अलग-अलग राज्यों में जहां भाजपा और मोदी जी के खिलाफ दलों ने गिरोह बनाया, वैसे ही एक गिरोह को यहां गुपकर नाम दिया गया। लेकिन वे मिलकर भी भाजपा को नुकसान पहुंचाने में नाकाम रहे।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लरेशन (पीएजीडी) के चुनावों में “जीत के दावों” को खारिज करते हुए ठाकुर ने कहा, “उत्तर प्रदेश, बिहार और हैदराबाद की तरह, जम्मू कश्मीर में भी हम सफल रहे।”

ठाकुर ने कहा कि भाजपा को इन चुनावों में 38.74 प्रतिशत मत मिले।

उन्होंने कहा, “समूचे गुपकर गैंग का मत प्रतिशत 32.96 प्रतिशत है। अगर आप मतों की गणना करें तो भाजपा को 4,87,364 मत मिले जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस को मिलाकर 4.77 लाख मत मिले।”

उन्होंने कहा कि भाजपा इन चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है।

उन्होंने कहा, “जिस पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती कह रही थीं कि कश्मीर में कोई अपने हाथों में तिरंगा नहीं पकड़ेगा उसे इन चुनावों में महज 4.4 प्रतिशत मत मिले जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत भी घटा है उसे 11 प्रतिशत मत मिले।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी यह बताने को कहा कि वे गुपकर गठबंधन के साथ हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि निर्दलीयों ने भी गुपकर गठबंधन के खिलाफ ‘‘चुनाव लड़ा’’ और उन्हें कांग्रेस व पीडीपी से ज्यादा सीटें और 13.06 प्रतिशत मत मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा