लाइव न्यूज़ :

भाजपा व सरकार को राजनीतिक दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी ‘जाने से रोकने का अधिकार नहीं’ : माकपा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने का अधिकार नहीं है, जहां हिंसक झड़पों में चार किसानों की मौत हो गयी।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि उनके नेताओं को पीड़ितों के परिवारों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को, कल हुए बर्बर व्यवहार के शिकार लोगों तक राजनीतिक दलों को पहुंचने से रोकने का अधिकार नहीं है। हम लोकतंत्र के इस दमन की कड़ी निंदा करते हैं।"

येचुरी ने कहा, "हमारे बहादुर और प्रतिबद्ध किसानों के बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन लोगों को हमारी श्रद्धांजलि जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता