लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0 Update: BJP और सहयोगी दलों के बीच मंत्रालय को लेकर मंथन, TDP को नागरिक उड्डयन!

By आकाश चौरसिया | Updated: June 6, 2024 16:10 IST

Modi 3.0 Update: भाजपा एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतत्व वाली टीडीपी को नागरिक उड्डयन और इस्पात की पेशकश किया, जो वित्त राज्य मंत्री के साथ 5-6 विभाग मांग रही है। इसके साथ 7 सांसदों वाली एकनाथ शिंदे वाली 'शिवसेना' को भारी उद्योग वाले मंत्रालय दिए जा सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार 3.0 गठन से पहले भाजपा और सहयोगी दलों के बीच रस्साकशी जारी अब माना जा रहा है कि टीडीपी को उड्डयन मंत्रालय की पेशकश कीहालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि अब नरेंद्र मोदी 9 जून को पीएम पद की शपथ लेंगे

Modi 3.0 Updates: नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 गठन से पहले गठबंधन के साथियों के साथ अब मंत्रालय को लेकर रस्साकशी मची गई है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि भाजपा गृह, रक्षा, वित्त, विदेश मंत्रालय किसी भी हालत में गठबंधन में शामिल दलों को नहीं देने जा रही है। इसके साथ लोकसभा स्पीकर के पद पर भाजपा अड़ी हुई है, कि वो ये भी अपने खाते में रखेगी। ऐसे में हुए मंथन के बाद खबर सामने आ रही है कि भाजपा (BJP) तेलुगु देशम पार्टी को डिप्टी स्पीकर का पद ऑफर कर सकती है। गौरतलब है कि टीडीपी गठबंधन में शामिल दलों में बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, क्योंकि टीडीपी 22 सीटों जीतने में कामयाब हुई है।   

भाजपा एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतत्व वाली टीडीपी को नागरिक उड्डयन और इस्पात की पेशकश किया, जो वित्त राज्य मंत्री के साथ 5-6 विभाग मांग रही है। इसके साथ 7 सांसदों वाली एकनाथ शिंदे वाली 'शिवसेना' को भारी उद्योग दिए जा सकते हैं।

दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 के गठन को लेकर खबर आ रही है कि अब शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की जगह 9 जून, 2024 को होने जा रहा है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई है। हालांकि, बुधवार को ये पता चला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 8 जून को लेंगे। लेकिन, रिपोर्ट कह रही है कि यह बदलाव ज्योतिषीय परामर्श के बाद किया गया है।

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नरेंद्र मोदी अपनी नई कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ 8 जून की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एनडीए गठबंधन के प्रमुख नेताओं समेत दुनिया के कई नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद भी जताई गई थी।

ये वैश्विक लीडर्स शपथ ग्रहण का होंगे हिस्सा बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना और नेपाल पीएम पुष्प कमल दहल के प्रोग्राम में शामिल होने की खबर पुख्ता हो गई है। दोनों नेताओं ने पहले 18वीं लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रदर्शन के लिए मोदी को बधाई दी थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहएन चन्द्रबाबू नायडूनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल