लाइव न्यूज़ :

भाजपा और एआईएमआईएम एक ही सिक्के के दो पहलु हैं : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ही सिक्के के दो पहलु हैं।

इससे एक दिन पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में एक रैली के दौरान सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर राज्य में मुस्लिमों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण लागू करने में “विफल” रहने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान ने रविवार को आश्चर्य जताया कि ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर उस वक्त ''चुप'' क्यों रही, जब 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में थी।

वर्ष 2014 तक तत्कालीन कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री रहे खान ने कहा कि नौकरियों और शिक्षा में मुसलमानों के लिए आरक्षण बंबई उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा था लेकिन तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इसे लागू नहीं किया था।

खान ने एक बयान में आरोप लगाया, “जब कांग्रेस आरक्षण लागू करने पर फडणवीस सरकार की निष्क्रियता का विरोध कर रही थी, एआईएमआईएम चुप रही। एआईएमआईएम और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एआईएमआईएम के दो विधायकों ने विधानसभा में उस समय कभी आवाज नहीं उठाई, जब कांग्रेस ने मुस्लिम आरक्षण लागू करने की मांग उठायी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके उलट, एआईएमआईएम विधायकों ने हमेशा फडणवीस सरकार का समर्थन किया।

मुंबई के चांदीवली में रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था कि कांग्रेस और राकांपा ने सत्ता के लिए शिवसेना के साथ हाथ मिलाया और मुस्लिम समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण लागू करने का आश्वासन भूल गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी