लाइव न्यूज़ :

भाजपा और आप ने एक-दूसरे पर चांदनी चौक में मंदिर ढहाये जाने का ठीकरा फोड़ा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 00:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को एक दूसरे को दिल्ली के चांदनी चौक में एक मंदिर को ढहाये जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया और भाजपा ने कहा कि उसके नेता इसके पुनर्निर्माण की मांग करते हुए शीघ्र ही उपराज्यपाल से मिलेंगे।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में हनुमान मंदिर को ढहाये जाने को लेकर आप सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल से मिलेगा और उनसे इस मामले में दखल की मांग करेगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अदालती आदेश के अनुसार रविवार को यह ढांचा हटाया।

उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित स्थान पर स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन एहतियात के तौर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये हैं।’’

आप नेताओं ने पलटवार करते हुए इस मंदिर को ढहाये जाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वरिष्ठ आप नेता दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंदिर ढहाया और आरोप लगाया कि भाजपा ‘ऐसे घृणतम अपराध’ पर जनाक्रोश से बचने के लिए आप पर दोष मढ़ रही है।

दिन में कुछ भगवा संगठनों के सदस्यों ने ढहाये गये मंदिर स्थल के समीप प्रदर्शन किया।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल से मिला और उसने मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की।

गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली सरकार की धार्मिक विषयक समिति इस मामले को सुलझा सकती थी और मंदिर को ढहाये जाने से बचा सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?