लाइव न्यूज़ :

सहयोगी दलों के साथ भाजपा असम विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटें जीतेगी: पांडा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा अगले साल की शुरुआत में असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में "कम से कम 100 सीटें" जीतेगी।

2021 के मार्च-अप्रैल में 126-सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है।

पांडा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगले 100-150 दिनों में, असम में विधानसभा चुनाव होंगे। हम भाजपा और सहयोगी दलों के 100 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।"

उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है और बड़ी संख्या में राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं।

भगवा पार्टी की असम इकाई के प्रभारी पांडा ने कहा, "मैंने पिछले दो दिनों में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें की हैं। यह स्पष्ट है कि यहां भाजपा की राजनीतिक स्थिति बहुत मजबूत है।"

पांडा ने हाल ही में हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है और पहली बार बीटीसी में भाजपा और अन्य दलों की गठबंधन सरकार बनी है।

भाजपा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (अगप) के साथ गठबंधन में असम में अपनी पहली सरकार चला रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, पांडा ने कहा, "यह पूरी तरह से झूठ है। किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। बुनियादी बातें बहुत स्पष्ट हैं। मौजूदा कानूनों में से किसी को भी हटाया नहीं जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया