लाइव न्यूज़ :

भगवान राम को लेकर भाजपा के सहयोगी संजय निषाद का विवादित बयान, कहा- दशरथ के पुत्र नहीं थे राम

By विनीत कुमार | Updated: November 8, 2021 15:14 IST

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सहयोगी संजय निषाद ने भगवान राम पर एक बयान को देकर नया विवाद शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान राम का जन्म एक निषाद परिवार में हुआ था और वे राजा दशरथ के बेटे नहीं थे: संजय निषादभगवान राम और निषाद राज का जन्म मखौड़ा घाट पर हुआ, खीर खाने से बच्चा नहीं होता: संजय निषादसंजय निषाद ने राम और निषाद राज की गले मिलते हुए प्रतिमा लगाने की भी मांग की है।

प्रयागराज: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के भगवान राम पर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। संजय निषाद ने कहा है कि राम का जन्म एक निषाद परिवार में हुआ था और वे राजा दशरथ के बेटे नहीं थे।

संजय निषाद ने साथ ही राम और निषाद राज की गले मिलते हुए प्रतिमा लगाने की भी मांग की है। निषाद राज का किला बनाने की भी मांग की गई है।

प्रयागराज में संजय निषाद ने मीडिया से कहा कि भगवान राम और निषाद राज का जन्म मखौड़ा घाट पर हुआ। उन्होंने कहा कि पुत्रयेष्ठ कामी यज्ञ में नियोग विधि से खीर खिलाने के बहाने राम का जन्म हआ और खीर खाने से कोई बच्चा नहीं होता। साथ ही संजय निषाद ने राम को राजा दशरथ का 'तथाकथित' पुत्र बताया। संजय निषाद ने कहा श्रीराम असल में श्रृंगऋषि निषाद के पुत्र हैं।

भाजपा को धमका रहे हैं अब संजय निषाद!

संजय निषाद ने लगे हाथ सहयोगी पार्टी पर भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि निषादों को अलग आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी 9 नवंबर से समूचे यूपी में आंदोलन करेगी।

संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने उन्हें एमएलसी बनाते वक्त वादा किया था कि आरक्षण की मांग को एक महीने में पूरा किया जाएगा पर अभी दो महीने पूरे होने पर भी वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोग भाजपा को तब तक वोट नहीं देंगे जब तक आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है।

कांग्रेस ने बोला संजय निषाद और भाजपा पर हमला

संजय निषाद के बयान को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि वह (संजय निषाद) सिर्फ भाजपा के एजेंडे का ही प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'वह अब राम पर बोल रहे हैं लेकिन जब इलाहाबाद में भाजपा ने निषाद लोगों की नाव को ध्वस्त कर दिया तो वह चुप थे। वह सिर्फ भाजपा के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं और अपने समुदाय और उत्तर प्रदेश के लोगों के वास्तविक मुद्दों से दूर भाग रहे हैं।'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि केवल सनातन हिंदू धर्म के संतों को ही भगवान राम पर बोलने का अधिकार है।

बता दें कि भाजपा ने सितंबर में औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि वह उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। हालांकि, सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी ने 72 विधानसभा सीटों पर 5.40 लाख से अधिक वोट हासिल किए थे और एक सीट पर जीत भी हासिल की थी।

दरअसल, निषाद वोट यूपी और खासकर पूर्वांचल हिस्से में बेहद अहम हैं। निषाद पार्टी का भाजपा के साथ आना ओमप्रकाश राजभर की भारतीय सुहेलदेव पार्टी के एनडीए से जाने की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रयागराजभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे