उत्तर प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्‍य जोड़ने, डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का भाजपा का लक्ष्य

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:23 IST2021-09-11T22:23:59+5:302021-09-11T22:23:59+5:30

BJP aims to add 100 members to each booth in Uttar Pradesh, make 1.5 crore new members | उत्तर प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्‍य जोड़ने, डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का भाजपा का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्‍य जोड़ने, डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का भाजपा का लक्ष्य

लखनऊ, 11 सितंबर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत करते हुए हर बूथ पर 100 नये सदस्य जोड़ने और प्रदेश में डेढ़ करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ‘बूथ विजय अभियान’ के अवसर पर कहा कि प्रदेश के एक लाख 63 हजार बूथों को 27,700 शक्ति केंद्रों से जोड़कर योजना बनाई गई है। प्रत्येक बूथ पर विजय प्राप्त करने की योजना भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,58,000 बूथों पर भाजपा की बूथ समितियां गठित हैं जिनमें भाजपा के 30 लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हैं।

बंसल ने बताया कि पार्टी द्वारा पिछले दिनों बूथ समितियों के सत्यापन का काम पूरा किया गया और शनिवार से पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान प्रारंभ हो गया। 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए एक व्यक्ति को पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27,700 शक्ति केंद्रों पर संयोजक व प्रभारी तथा बूथ समितियां तैयार कर पार्टी ने संगठन का मजबूत ढांचा तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगी और प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी।

बंसल ने कहा कि प्रत्येक परिवार तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना ही ‘बूथ विजय अभियान’ का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP aims to add 100 members to each booth in Uttar Pradesh, make 1.5 crore new members

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे