लाइव न्यूज़ :

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सपा सांसदों के बयान पर भाजपा आक्रामक, सपा प्रमुख ने किया किनारा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:30 IST

Open in App

लखनऊ, 17 दिसंबर लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 साल करने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान वर्क और डॉक्टर एसटी हसन के बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दोनों सांसदों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा से महिला-विरोधी रही है।

उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सांसदों के बयान से किनारा कर लिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी सांसदों के विवादास्पद टिप्पणी से खुद को दूर करते हुए रायबरेली में कहा कि उनकी पार्टी प्रगतिशील है और संबंधित विचार व्यक्तिगत हैं। वर्क के बयान पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी और उसका दृष्टिकोण हमेशा प्रगतिशील रहा है। यह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है न कि पार्टी लाइन।"

केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुरुषों और महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र एक समान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष किये जाने के फैसले पर एक चैनल द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने कहा, ''यह सही कदम नहीं है, लड़कियों की उम्र बढ़ाये जाने से हालात बिगड़ेंगे और इससे ज्यादा आवारगी का मौका मिलेगा।''

मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा, ‘‘महिलाओं में प्रजनन क्षमता 16-17 से लेकर 30 साल तक रहती है और 16-17 साल की उम्र में प्रजनन दर अच्छी रहती है और आप जब 21 साल कर रहे हैं तो इससे आपकी औलाद उस उम्र में होगी जब आप बुढ़ापे में होंगे।''

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ''मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से तालिबानी मानसिकता के लोग बहुत परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा से महिला विरोधी रही है, सपा सांसदों के बयान बेहद शर्मनाक हैं।''

उत्तर प्रदेश सरकार की राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा, ''सपा का चेहरा एक बार फ‍िर सबके सामने आ गया है। प्रधानमंत्री जी देश की बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सपा सांसद कह रहे हैं कि बेटियों की शादी की उम्र बढ़ेगी तो उनमें आवारगी बढ़ेगी, यह सपा की मानसिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos