लाइव न्यूज़ :

भाजपा माफिया की तरह काम कर रही, असम में सिंडिकेट चला रही : प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:07 IST

Open in App

सरुपथार (असम), 22 मार्च कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है।

कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं, दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है।’’

कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ‘‘धृतराष्ट्र’’ और ‘‘शकुनी’’ से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया।

धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘...असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। ’’

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं, जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है।

प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है