लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राहुल गांधी पर ‘भारत विरोधी तत्वों’ के साथ विदेश में बैठक करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश जाकर ‘‘भारत विरोधी तत्वों’’ के साथ बैठकें करते हैं और देश को बदनाम करने एवं विवादों में ढकेलने का ‘‘प्रपंच’’ रचते हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि आने वाले दिनों में इसका खुलासा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी रह-रह कर विदेश जाते हैं। आज मैं बिल्कुल स्पष्टता के साथ बताता हूं और ये खुलासा भी होगा। ये यूं ही विदेश नहीं जाते हैं। वहां वह षड़यंत्र करते हैं। एंटी इंडिया एलीमेंट्स (भारत विरोधी तत्वों)के साथ मीटिंग (बैठक) करके ये प्रपंच रचते हैं। हिंदुस्तान को बदनाम करने के लिए.. हिंदुस्तान को विवादों में ढकेलने के लिए।’’

पात्रा ने दावा किया, ‘‘ चाहे वह पॉप स्टार रिहाना हो या पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा, इन सभी के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ षड़यंत्र करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के विरोध में ट्वीट किया है उन सभी से राहुल गांधी मिलते हैं और विदेश जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।

ज्ञात हो कि रिहाना ओर मिया खलीफा के साथ जे शॉन और डॉ ज्यूस समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

रक्षा बजट आवंटन के लिए राहुल गांधी की आलोचना पर भाजपा नेता ने दावा किया कि रक्षा बजट पर मोदी सरकार ने जितना खर्च किया है, उतना खर्च किसी पिछली सरकार ने नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘10 सालों तक आपने (तत्कालीन संप्रग सरकार ने) राफेल को रोके रखा...आज ही हमने बेंगलुरू एरो शो में राफेल को गरजते हुए देखा। आपने देखा नहीं... लेकिन संवाददाता सम्मेलन कर आपने (राहुल गांधी ने) हिंदुस्तान के मनोबल को नीचा करने की कोशिश की है।’’

पात्रा ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किला पर हुई घटना में उपद्रव हुआ था तब राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब ये हुड़दंगी गिरफ्तार हो रहे हैं, तो आप (विपक्षी नेता) कह रहे हैं कि इनको रिहा कर दीजिए। आपको क्यों इतनी पीड़ा हो रही है, इसका अर्थ है कि ये आप ही के लोग थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं और किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का भी प्रयत्न कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

क्रिकेटवेंकटेश प्रसाद केएससीए प्रेसिडेंट चुने गए, सुजीत सोमसुंदर नए वाइस-प्रेसिडेंट बने

क्रिकेटअभ्यास छोड़ ‘बीच’ रिजॉर्ट में समय बिताएं खिलाड़ी, कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा-करारी हार की वजह जरूरत से ज्यादा अभ्यास करना

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार

भारतगोवा अग्निकांड: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, सीएम प्रमोद सावंत ने ₹5 लाख मुआवज़े की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतसतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाई से तेज़ी से घटा है नक्सली दायरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतयूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार लाएगी 20,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट, 15 दिसंबर हो सकता है शुरू

भारतकांग्रेस के मनीष तिवारी चाहते हैं कि सांसदों को संसद में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट देने की आजादी मिले, पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल

भारत32000 छात्र ले रहे थे शिक्षा, कामिल और फाजिल की डिग्रियां ‘असंवैधानिक’?, सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद नए विकल्प तलाश रहे छात्र

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं