लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राहुल गांधी पर ‘भारत विरोधी तत्वों’ के साथ विदेश में बैठक करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी कई विदेशी हस्तियों द्वारा भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद भाजपा ने बुधवार को उनपर देश के खिलाफ ‘‘दुष्प्रचार करने और गलत तस्वीर’’ पेश करने को लेकर हमला बोला। साथ ही पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश जाकर ‘‘भारत विरोधी तत्वों’’ के साथ बैठकें करते हैं और देश को बदनाम करने एवं विवादों में धकेलने का ‘‘प्रपंच’’ रचते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सब साथ हैं। भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने और देश की गलत तस्वीर पेश करने के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।’’

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी द्वारा किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के प्रयासों के लिए आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी रह-रह कर विदेश जाते हैं। आज मैं बिल्कुल स्पष्टता के साथ बताता हूं और ये खुलासा भी होगा। ये यूं ही विदेश नहीं जाते हैं। वहां वह षड़यंत्र करते हैं। एंटी इंडिया एलीमेंट्स (भारत विरोधी तत्वों)के साथ मीटिंग (बैठक) करके ये प्रपंच रचते हैं। हिंदुस्तान को बदनाम करने के लिए.. हिंदुस्तान को विवादों में धकेलने के लिए।’’

पात्रा ने दावा किया, ‘‘ चाहे वह पॉप स्टार रिहाना हो या पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा, इन सभी के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ षड़यंत्र करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के विरोध में ट्वीट किया है उन सभी से राहुल गांधी मिलते हैं और विदेश जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।

ज्ञात हो कि रिहाना और मिया खलीफा के साथ जे शॉन और डॉ ज्यूस समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

रक्षा बजट आवंटन के लिए राहुल गांधी की आलोचना पर भाजपा नेता ने दावा किया कि रक्षा बजट पर मोदी सरकार ने जितना खर्च किया है, उतना खर्च किसी पिछली सरकार ने नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘10 सालों तक आपने (तत्कालीन संप्रग सरकार ने) राफेल को रोके रखा...आज ही हमने बेंगलुरू एरो शो में राफेल को गरजते हुए देखा। आपने देखा नहीं... लेकिन संवाददाता सम्मेलन कर आपने (राहुल गांधी ने) हिंदुस्तान के मनोबल को नीचा करने की कोशिश की है।’’

ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट को ‘एक फीसदी लोगों का बजट’ करार दिया और सवाल किया कि रक्षा खर्च में भारी-भरकम बढ़ोतरी नहीं करके देश का कौन सा भला किया गया और ऐसा करना कौन सी देशभक्ति है?

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को चीन को स्पष्ट संदेश देना होगा।

पात्रा ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुई घटना में उपद्रव हुआ था तब राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब ये हुड़दंगी गिरफ्तार हो रहे हैं, तो आप (विपक्षी नेता) कह रहे हैं कि इनको रिहा कर दीजिए। आपको क्यों इतनी पीड़ा हो रही है, इसका अर्थ है कि ये आप ही के लोग थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं और किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का भी प्रयत्न कर रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है और भाजपा एवं आरएसएस ने देश की ‘सॉफ्ट पावर’ (साख) को ध्वस्त कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग