लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पाटिल पर बाढ़ के दौरान अपना प्रचार करने में मशगूल रहने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: August 11, 2019 05:53 IST

 महाराष्ट्र में सत्तारूढ भाजपा ने राकांपा नेता जयंत पाटिल की एक तस्वीर ट्वीट कर शनिवार को दावा किया कि वह बाढ़ के दौरान अपना प्रचार करने में मशगूल हैं।

Open in App

 महाराष्ट्र में सत्तारूढ भाजपा ने राकांपा नेता जयंत पाटिल की एक तस्वीर ट्वीट कर शनिवार को दावा किया कि वह बाढ़ के दौरान अपना प्रचार करने में मशगूल हैं। महाराष्ट्र में राहत सामग्री के थैलों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर को लेकर विपक्ष की आलोचना के बाद प्रदेश भाजपा ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें बाढ़ पीड़ितों के राहत सामग्री के डिब्बों पर पाटिल का फोटो है।

वहीं, राकांपा ने पलटवार करते हुए भगवा दल पर पाटिल को बदनाम करने के लिए फर्जी तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे नाश्ते के डिब्बे पर जयंत पाटिल के पिता दिवंगत राजाराम बापू पाटिल की 100वीं जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम में बांटे गए थे।

पार्टी ने कहा कि भाजपा की आईटी सेल ने राहत कार्य में देरी के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश राकांपा अध्यक्ष को बदनाम करने की खातिर फर्जी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह