लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए विपक्षी दलों पर आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर भाजपा ने शुक्रवार को पंजाब और महाराष्ट्र जैसे विपक्ष शासित राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘लोकप्रियता के बढ़ते ग्राफ’’ के साथ कृषि कानूनों की ‘‘बढ़ती स्वीकार्यता’’ ने उन्हें परेशान कर दिया है।

भाजपा महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पंजाब के कुछ हिस्सों में उस दिन हमला किया गया जब मोदी ने किसानों को संबोधित किया।

भाजपा ने मोदी का भाषण सुनने के लिए किसानों को लाने के वास्ते देशभर में 19,000 से अधिक स्थान चुने थे।

गौतम ने आरोप लगाया कि इसके लिए कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए टेंट, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों द्वारा नष्ट कर दिए गए थे। उन्होंने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि दोनों राज्यों की पुलिस ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आगजनी की ऐसी हरकतों में इन राज्यों में सत्ताधारी दलों के समर्थन का संकेत है।

गौतम ने कहा कि किसान यूनियनों के बैनर लेकर आए लोगों ने इन हमलों को अंजाम दिया। उन्होंने हालांकि दावा किया कि ऐसी घटनाओं के पीछे पंजाब में कांग्रेस और विदर्भ में वाम दल सहित भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि कैसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राकांपा के शरद पवार के अलावा शीर्ष विपक्षी नेताओं ने एक बार इन सुधारों का समर्थन किया था, जो अब मोदी सरकार द्वारा किए गए हैं। वे किसानों के बीच मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं’’

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को किसानों के एक समूह ने पंजाब के बठिंडा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह स्थल पर तोड़फोड़ की गई जिसमें कम से कम पांच पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए।

हालांकि, घटनास्थल पर कुछ किसानों ने दावा किया कि इसके पीछे किसान नहीं बल्कि असामाजिक तत्व थे।

पुलिस ने कहा कि अमरीक सिंह रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुन रहे थे, तभी किसानों का एक समूह वहां पहुंचा और नारे लगाते हुए वहां नारेबाजी की और तोड़फोड़ की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुर्सियां ​​और एलईडी प्रणाली तोड़ दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग