लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कोलकाता के पुलिस अधिकारी पर भवानीपुर प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगाया, निलंबन की मांग की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:15 IST

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसी) से कोलकाता के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) आकाश माघारिया की शिकायत करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निवास के पास कालीघाट में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव की उसकी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार पर हमला किया।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को शाम को एक भाजपा नेता की शव यात्रा के दौरान लोकसभा सदस्य मजूमदार के अलावा दो अन्य सांसदों--ज्योतिर्मय सिंह महतो और अर्जुन सिंह पर हमला किया गया। उसने माघारिया को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की।

भाजपा ने आयोग को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया कि इन पुलिस अधिकारी ने ‘टिबरेवाल के साथ छेड़खानी की एवं उनके साथ अनुपयुक्त व्यवहार किया। ’’

माघारिया ने टिबरेवाल पर हमले के आरोप से इनकार करते हुए पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ यह बेबुनियाद आरोप है। आप वीडियो फुटेज देख सकते हैं। मैंने उन्हे छूआ तक नहीं। मैं दूर ही खड़ा था।’’

भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बनर्जी के खिलाफ टिबरेवाल भाजपा की ओर चुनाव मैदान में हैं।

बृहस्पतिवार शाम को मगराहाट पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार मानस साहा की शव यात्रा के दौरान पार्टी के नेता कालीघाट पुल पर रूक गये जो बनर्जी के निवास से कुछ सौ मीटर दूर है। मजूमदार और महतो सड़क पर बैठ गये।

भाजपा ने आरोप लगाया कि साहा ने ‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गयी चुनाव बाद हिंसा में घायल होने के बाद’ दम तोड़ दिया।

पुरूलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह और पार्टी नेता शिशिर बजोरिया के दस्तखत वाले आवेदन में दावा किया गया है कि बिना किसी भड़कावे के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की जिसकी अगुवाई माघारिया ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां